मेरठ समाचार उत्तर प्रदेश के मेरठ मे भाजपा सरकार दलित और कुचले लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री और विधान परिषद सदस्य ने जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट की, जो घोर चिंताजनक है, कांग्रेस पार्टी इसकी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। अजय राज ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सीएम योगी अब भाजपा एमएलसी और राज्यमंत्री के घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे? यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाहिदपुर पहुंच कर पार्षद आशीष चौधरी के निवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को कांग्रेस किसी भी सूरत में दबने नहीं देगी।
पार्षद आशीष चौधरी के आवास पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जाहिदपुर गांव पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद घोपला गांव पहुंच कर वहां के पार्षद कीर्ति से भी मिले। अजय राय ने कहा कि विपक्ष की आवाज को कांग्रेस दबने नहीं देगी। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसकी आवाज भाजपा दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और लोगों को एक-दूसरे से तोड़ने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले दोपहर में नगर निगम में पार्षदों के साथ भाजपा के मंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बदसलूकी की गई। उन्होंने इसके विरोध में पार्षदों के साथ देहली गेट पुलिस थाने में पहुंच कर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर करवाई की मांग की। कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का वादा किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रंजन शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, शमशाद मछेरान, सादिक कोटला अंसार, राजू यादव आदि साथ रहे।

































