चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे डीएम अभिषेक आनंद मानिकपुर ईओ को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रगति नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। सभी नगर निकाय अपने आय के स्रोतों को बढ़ाएं और अगली बैठक में आय व्यय का ब्यौरा रखें। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में नगर पालिका, नगर पंचायत व डूडा विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूरा होने पर भुगतान करें। नए निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया कराकर शुरू कराएं।
शहर का कूड़ा प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक तय स्थानों पर ही डाला जाए। ईओ नगर पालिका से कहा कि यूपीटी, खोही तिराहा पर शौचालय का निर्माण कराया जाए। कान्हा गोशाला व अस्थाई गोशालाओं का संचालन सही तरीके से किया जाए। ठंड को देखते हुए तिरपाल, बोरा, अलाव आदि की व्यवस्था रहे। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































