इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तहत हुए चार सड़क हादसों में घायल हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। उधर, खाद्य सुरक्षा आयुक्त की कार बिजली पोल से टकराने से कार चालक एवं हाईवे पर ट्रक में पीछे से कंटेनर घुसने से चालक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कुनैरा रोड पर स्थित दून पब्लिक स्कूल के सामने पचावली निवासी नीतू (24) अपने पत्नी उम्मेद सिंह के साथ बाइक से अपने मायके में मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीमार मां को देखने जा रही थी। तभी सड़क पर उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। टकराने से वह बाइक से उछलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई थीं। गांव के लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
बुधवार सुबह पांच बजे नीतू की मौत हो गई। पति उम्मेद सिंह ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। सास की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। उन्हें ही देखने क लिए पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। घुंघलपुर चौकी प्रभारी मोहनवीर सिंह ने बताया कि बाइक के कुत्ते के टकराने से महिला घायल हो गई थी। इसकी इलाज दौरान मौत हो गई वहीं दूसरी घटना बलरई थाना क्षेत्र की है। एक सप्ताह पूर्व ग्राम बाऊथ खंदिया के पास आटो की आमने सामने टक्कर में घायल हुए प्रमोद कुमार (55) पुत्र डपली प्रसाद को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उप्र आयुर्विज्ञान सैफई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घटना के आठ दिन बाद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके बेटे कपिल देव ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि पिता मजदूरी कर पालन पोषण करते थे और उनका सहयोग हम लोग भी किया करते थे। पिता के जाने के बाद घर में मातम सा छा गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज के गेट के सामने मंगलवार की रात नौ बजे सहायक सुरक्षा आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार शुक्ला की सरकारी कार अनियंत्रित होकर 11 हजार लाइन बिजली के पोल में तेजी से जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ने के साथ कार चला रहा ड्राइवर अजय कुमार निवासी सरैया सिविल लाइन घायल हो गया।
पोल से कार के टकराने से बिजली लाइन टूटने से आसपास क्षेत्र की बिजली भी बाधित हो गई। ड्राइवर अजय कुमार ने बताया कि वह अधिकारी को उनके आवास पर छोड़कर कार को सरैया स्थित गैराज पर खड़ी करने जा रहा था। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सिद्धी हॉस्पिटल के सामने खड़े ट्रक में कंटेनर घुस जाने से कंटेनर ड्राइवर डांडी सिंह निवासी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































