मैनपुरी समाचार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सदर विधायक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की विधायक निधि से 80 लाख की लागत से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण शनिवार को उनके प्रतिनिधि अतुल प्रताप सिंह ने किया। शनिवार को करीमगंज में विधायक निधि से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलने का संकल्प लिया है। क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक प्रयास होंगे वो किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग द्वारा मैनपुरी में 100 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ कार्य पूर्ण हो चुके है और काफी कार्य चल रहे हैं। उन्होंने शहर में कृष्णा नगर, बिछिया रोड पर, अग्रवाल मोहल्ला, रागिनी हॉस्पिटल के पीछे सीसी निर्माण का लोकार्पण किया। कुलदीप चौहान, अजय कुशवाह, विपुल पांडेय, धीरु राठौर, दिनेश मिश्रा, विनय कुमार भइया, राजेश चौहान, विवेक चौहान, अर्जुन चौहान, शिवप्रताप सिंह मौजूद रहे।


































