पटना समाचार (Patna News in Hindi) – बिहार के पटना जिले में नीतीश कुमार की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आठ पदाधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव स्तर) में प्रोन्नति प्रदान किया है। उन आठ पदाधिकारियों में पांच जिला पदाधिकारी हैं। वह जिले पटना, सारण, सीतामढ़ी, कैमूर, शेखपुरा और किशनगंज हैं। अपर सचिव स्तर में प्रमोशन होने वाले आठ पदाधिकारियों में पांच डीएम हैं।
सारण के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी अमन समीर, सीतामढ़ी के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मनीष कुमार मीणा, कैमूर जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी सावन कुमार, शेखपुरा जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शनी और किशनगंज के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला को प्रोन्नत किया गया है। अन्य पदाधिकारियों में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्य कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, समाज कल्याण के निदेशक प्रशांत कुमार सी एच और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सज्जन आर हैं, जिनका प्रमोशन किया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक।


































