एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत होर्ची और कुंवरपुर मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ काम करने की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ अगर हम क्षेत्र में लगें तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा पूरी होगी। हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यालयों की रसोई के लिए बर्तनों का वितरण, महिलाओं की गोदभराई, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलिंडर वितरण भी किया गया। वहीं कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा, वन सहकारिता आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर जानकारी दी। बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा, एडीओ कृषि घनश्याम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ज्योति वर्मा, प्रधान कमलेश वर्मा एवं सुशील सिंह राजपूत, एडीओ पंचायत दीपक कुमार गुप्ता, विपुल अग्रवाल, जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे































