राजस्थान के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 25 मंत्रियों के सिर पर फिर सजेगा ताज या फिर सियासी रण में मिलेगी हार? जानिए क्या कह रहें हैं अब तक के चुनाव परिणाम। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को छोड़कर उनके 25 मंत्री चुनावी मैदान में उतरे थे।
इनमें से 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और बुलाकी दास कल्ला (बीडी कल्ला) समेत कई बड़े चेहरों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। बृजेंद्र सिंह ओला और टीकाराम जूली समेत आठ मंत्री अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।
































