मुरैना भिंड के पास मध्य प्रदेश का एक गांव है, और जानकारी के अनुसार दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं जबकि गोलीबाजी में घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं।
जानकारों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी पुश्तैनी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी।
दिमनी विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं, दोनों पक्षों के बीच पहले भी गोलीबारी हो चुकी है। उसमें भी दो या तीन लोग मारे गए थे।
उसके बाद समझौता हो गया था और शर्त ये थी कि गांव में नहीं रहोगे। इसके बाद गजेंद्र परिवार के साथ अहमदाबाद जाकर रहने लगे थे।
किसी रिश्तेदार के यहां विवाह या समारोह के कारण गजेंद्र सपरिवार मुरैना आए थे और यह गोलीबारी की घटना हो गई।





















Such a well-structured and engaging article. Thank you!
I completely agree with your points. Well said!