उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात रूरा। शिवाजीनगर निवासी पूर्व शिक्षक व साहित्यकार रामगोपाल पांडेय का रविवार को निधन हो गया। कानपुर के हृदय रोग संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी पर लोगों ने उनकी आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को दुख रहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।
शिवाजीनगर निवासी रामगोपाल पांडेय (72) गलुवापुर इंटर कॉलेज में हिंदी के प्रवक्ता रहे थे। उन्होंने निगमागम सम्मत तुलसी चिंतन भाग एक व दो पुस्तक लिखी थी। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से वर्ष 2019 में आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके पुत्र किशलय पांडेय ने बताया कि पिता कैंसर से पीड़ित थे। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें शनिवार को कानपुर के हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया था।
रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।साहित्यकार व पूर्व प्रवक्ता के निधन की सूचना पर आरपीएस इंटर काॅलेज के पूर्व प्राचार्य बंशलाल सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य बउआ त्रिवेदी, गलुवापुर पूर्व प्रधानाचार्य केजी पांडेय, जेएन पांडेय, चेयरमैन राम जी गुप्ता, जेएन मिश्रा, पूर्व शिक्षक महेश तिवारी, कौशल किशोर अवस्थी, बीडी कुशवाहा आदि आवास पर पहुंचे ओर शोक संवेदना प्रकट की।