उत्तर प्रदेश के बदायूं। बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर आए दिन बीच सड़क पर छुट्टा गोवंश बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं। रविवार को गोवंश को बचाने के चक्कर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाइक सवार एक चिकित्सक जख्मी हो गए। वह शाम को अस्पताल से बदायूं चौराहे पर स्थित अपने घर जा रहे थे।
नगर के बदायूं चौराहे निवासी डॉ. नीरेश कुमार जो नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बीती शाम वब अपने बाइक से घर लौट रहे थे। नगर के बाईपास मार्ग पर बीच सड़क में बैठे आवारा गोवंशों को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी बाइक को में साइड किया, तो उनकी बाइक तेज गति के साथ फिसल गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पहले सीएचसी भेजा। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे



















