उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले व् आस पास के सभी क्षेत्र या प्रदेश में तेज गर्मी और लू (हीट वेव) को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से निकलने से बचें।प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें। लाल और सूखी त्वचा, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द, घबराहट, मतली या उल्टी आदि की शिकायत होने पर तत्काल ठंडा पानी पिलाएं और एंबुलेंस की मदद लें।
हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें और धूप में छाता या चश्मा ज़रूर लगाएं।नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन निरंतर करें रहे। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचें। खाली पेट, अधिक प्रोटीन या बासी भोजन का सेवन न करें। धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को अकेला न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।




































