इटावा ज़िले मे एक विडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर दिया ओर पाँच लोगो को गिरफ्तार कर लिया हे आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को इटावा सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल, 15 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। बुधवार को अछल्दा के एक व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी कि कुछ लोगों ने डेटिंग एप के माध्यम से उसे फंसाकर आईटीआई चौराहे के पास स्थित पॉलीटेक्निक के निर्माणधीन भवन में ले गए।पांच लोगों ने उसे डरा धमका कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके पेटीएम के जरिए 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।पीड़ित की शिकायत पुलिस मे की कुछ देर बाद पुलिस ने पॉलीटेक्निक के निर्मामधीन भवन से पांचों आरपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शामिल विशाल यादव उर्फ अंश निवासी सुल्तानपुर कलां थाना फ्रेंडस कॉलोनी ने बताया कि उसने ही पीड़ित को बुलाया था। डेटिंग एप से पीड़ित को फंसाकर उन लोगों से यह काम कराया। आज कल फ्रॉड इतना बढ़ गया हे फिर भी लोग सतर्क नही हो रहे हे मोबाइल के जमाने मे यह आम बात हे


































