उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी होने के बाद बच्चियों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर तलाश के लिए नहर में उतारे। करीब चार घंटा चली तलाश के बाद अनुष्का का शव बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक छोटी बहन तनू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे