उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसी होनहार बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है जिसने अभी हाल ही में स्टेट लेवल पर कांस्य पदक जीता है आगरा जिले का नाम रोशन करने वाली मेधांशी यादव अब नहीं रही आगरा जिले में 14 वर्षीय वेटलिफ्टर की जिस तरह मौत हुई, उससे डॉक्टर भी हैरान हैं। किशोरी को रात में हार्ट अटैक आया और उसकी जान चली गई। सुबह घरवाले जब कमरे में पहुंचे, तो वो बिस्तर से नीचे गिरी मिली। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली 14 वर्षीय वेटलिफ्टर मैघांशी यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैघांशी को रात में बेचैनी महसूस हुई थी। उसने पिता को इस बारे में बताया। परिजनों ने मसल्स पेन (मांसपेशियों में दर्द) समझ आराम करने की सलाह दी। इसके बाद वह सोने चली गई। सुबह चार बजे वह बिस्तर से गिरी मिली। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मुस्तफा क्वार्टर सोहल्ला की रहने वाली मैघांशी ने 2024 में प्रयागराज में आयोजित यूपी स्कूल स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उसने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से भाग लेकर आगरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।बहुत छोटी सी उम्र में ही अपने माँ बाप और जिले का नाम रोशन कर गयी