उत्तर प्रदेश के कानपुर निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आएंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हिंदू मतदाताओं को बांधने के आ रहे हैं, तो अखिलेश मुस्लिम मतदाताओं को बिखरने से रोकने के लिए।यही वजह है कि इन दोनों नेताओं के कार्यक्रम अलग-अलग क्षेत्रों में हैं। योगी आदित्यनाथ हिंदुओं के गढ़ किदवईनगर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यहां से वह पूरे शहर के मतदाताओं को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में भाजपा का सहयोग करने को लेकर बात करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा सुबह नौ बजे होगी।अखिलेश दोपहर बाद दो बजे से जाजमऊ, केडीए कालोनी, लालबंगला, फूलबाग सहित आसपास के क्षेत्रों में जुलूस निकालेंगे। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी को डर है कि मुस्लिम मतदाताओं का वोट कांग्रेस व दूसरे दलों में बंट सकता इस बार भाजपा ने भी 11 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में पार्टी का वोट प्रतिशत कम न होने पाए इसे रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री इस जुलूस के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। दोनों नेताओं का प्रयास होगा कि मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान स्थल तक पहुंचाने में सफल हो सकें।
योगी और अखिलेश के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। सोमवार को सपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और सांसद डिंपल यादव शहर के अधिकांश क्षेत्रों में घूमकर लोगों से साथ देने की अपील की।दूसरी ओर भाजपा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक सहित कई प्रमुख नेताओं ने घर-घर जाकर दूसरे दिन पीले चावल बांटकर लोगों से मुख्यमंत्री की जनसभा में आने की अपील की।
































Không giống với các trang web không rõ nguồn gốc, 888slot com apk đầu tư nghiêm túc vào hệ thống quản lý rủi ro và bảo vệ người dùng. Tất cả các giao dịch tài chính đều được mã hóa, đồng thời nền tảng cung cấp công cụ tự kiểm soát cho người chơi như giới hạn đặt cược và tính năng tự loại trừ. TONY01-06H