लखनऊ समाचार उत्तर प्रदेश के लखनऊ मे एक सड़क हादसे मे कई लोग घायल हो गए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती किया गया उनको देखने सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं हालचाल जानने पहुंचे इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से केजीएमयू के क्रेटिकल केयर मेडिसिन और क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके बाद वह डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। वह दोनों अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज के पास गये और उनसे बातचीत की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती घायल मरीजों से पूछा कि इलाज से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। पहले से आराम तो है। इस पर मरीजों ने उन्हें बताया कि डॉक्टर उनका समुचित इलाज करने के साथ लगातार मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने केजीएमयू के डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज कोई कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्हें खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों का हाल-चाल जानने के बाद उनके तीमारदारों और रिश्तेदारों से भी बातचीत की।
सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज किया जा रहा है। सभी पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या होती है तो वह अस्पताल प्रशासन को तुरंत बताएं। उनकी हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे। यहां भी उन्होंने एक-एक मरीज से बात की और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।