उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग का खेत में शव मिलने की खबर फैलने के बाद गांव के रहने वाले संदिग्ध के होश उड़ गए। उसने एसपी को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी और खुद को फंसाने की जानकारी दी। पक्षों के बीच चार साल से जमीन विवाद चल रहा है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी रामकिशुन की अचानक मौत की खबर से दूसरे पक्ष के होश उड़ गए। दरअसल चार साल पहले रामकिशुन और गांव के ही दूसरे पक्ष ने आठ बिस्वा जमीन खरीदी थी। दोनों पक्षों के बीच जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के युवक को मौत की खबर मिलने के बाद फंसाए जाने की आशंका हुई। उसने एसपी राजेश कुमार सिंह को फोन किया। मौके की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उसने खुद को फंसाने की आशंका जताई। बता दें कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामकिशुन शराब पीता था। वह गांव के ही एक चक्की संचालक के साथ अक्सर शराब पीता था। गांव के लोगों ने बुधवार को भी चक्की संचालक के साथ रामकिशुन को नशे में देखा था। चोट के निशान सिर के साथ कुहनी में भी हैं। बीडीसी के किसान पिता का गुरुवार सुबह शव खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने जमीन विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है। सिर पर गहरा घाव का निशान है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। बिंदकी क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी बीडीसी नीरज ने बताया कि पिता रामकिशुन (60) बुधवार सुबह अपने खेत गए थे। उन्होंने मजदूरों से मेड़ बंधवाई। करीब दोपहर 11 बजे मजदूरों के जाने के बाद खेत में पानी लगाने के लिए रुके थे। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजन रात को खेत में खोजने पहुंचे। तलाश के बाद पता नहीं लगने पर परिजन घर लौट गए। बीडीसी सुबह पिता को खोजने खेत पहुंचा। खेत से कुछ दूर पेड़ के नीचे पिता का शव पड़ा देखा। सिर पर गहरा घाव था। बेटे नीरज ने आरोप लगाया कि पिता की पीट-पीटकर हत्या की गई है। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन विवाद के मामले में ही पिता की हत्या की गई है। मृतक रामकिशन का पुत्र नीरज खूंटा गांव से ही बीडीसी सदस्य है। इलाके में अच्छी खासी उसके शोहरत भी है। घटना के बाद से बीडीसी सदस्यों भी आक्रोश है। पुलिस ने बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई शुरू की है। एएसपी ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चोट से हत्या स्पष्ट नहीं हो रही है। गिरने से भी सिर में चोट लगने से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशा है कि जल्द ही मामले को हल करा कर वृद्ध की मौत के मामले का खुलासा हो जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिवेदी ने इस मामले में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही हे