मेरठ समाचार उत्तर प्रदेश के मेरठ मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 जनवरी को मेरठ आएंगे। वह दोपहर 12 बजे दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर के पंचांग पूजन में शामिल होंगे। एक घंटे कार्यक्रम में रहने के बाद वह 1 बजकर 5 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। दो बजे कार द्वारा गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। मंगलवार को प्रशासन के पास उनका अधिकारिक कार्यक्रम आ गया है।
श्री सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के महासचिव वरुण अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शारदापीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज अभ्यागत मुख्य यजमान होंगे। श्री कैलाश तीर्थ आश्रम के संस्थापक कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वतंत्र देव सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा 22 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। मुख्य यजमान कैंट विधायक अमित अग्रवाल और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल रहेंगी।