उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे शहर में जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जाम में लोग घंटों फंसे रहते हैं। शहर में इस समय नाला निर्माण काम चल रहा है। इससे आए दिन जाम बना रहता है। सोमवार को बड़ा चौराहा से छोटा चौराह तक तीन घंटा जाम लगा रहा। इसमें अधिकारी अन्य लोग भी फंसे रहें। शहर में बडे चौराहा पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से फैली हुई। इसके अलावा आधी सड़क ऑटो, ई रिक्शा, घेरकर खड़े हो रहे हैं। इसस जाम से निजात नहीं मिल रहा है।
सोमवार को सुबह दस बजे बड़ा चौराहा से लेकर छोटा चौराहा तक जाम लग गया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। बीते दिनों डीएम ने साफ निर्देश दिया था कि निर्माण सामग्री व्यवस्थित ढंग से रखी जाए। इसके बाद भी पूरी सड़क पर सामग्री फैली हुई। इससे जाम लग रहा है। आईबीपी चौराहा से गांधी नगर तिराहा तक की दस मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 40 मिनट का समय लग गया।