उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे व पूरे यूपी मे राहुल गांधी की न्याय जोड़ो यात्रा अब 21 फरवरी की उन्नाव जिले मे पहुँचने वाली हे यात्रा लखनऊ के बनी से उन्नाव सीमा में प्रवेश करके शहर के अंदर से होते हुए शुक्लागंज से कानपुर को रवाना होगी। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदर्श पटेल व जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने प्रेसवार्ता में दी। प्रदेश सचिव ने बताया कि यात्रा 21 फरवरी को सुबह आठ बजे उन्नाव की सीमा में प्रवेश करेगी।
यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी बाईपास, शास्त्री प्रतिमा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी तिराहा, नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मराहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वार्ता के दौरान कमल तिवारी, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल यादव, आशीष त्रिपाठी, युसुफ फारुकी, राजीव रत्न राजवंशी, चंद्रप्रकाश शुक्ला व तन्मय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इससे बीजेपी पर कोई असर न पड़ेगा न ही वोटो पर बीजेपी को जनता पर भरोसा हे