मध्य प्रदेश के उमरिया कलेक्टर अचानक जोहिला डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए, जिन्हें देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी दहशत में आ गए और अपने रिकॉर्ड संधारण में जुट गए। उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार ने डैम का निरीक्षण किया, इसके बाद कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने यह कहा है कि डैम का पानी अगर छोड़ा जाता है तो उसकी जानकारी तत्काल हमें दें और जो निचले गांव हैं उन्हें सूचित करें। ताकि कोई भी बाढ़ से प्रभावित ना हो। डैम का पानी एकाएक छोड़ने की वजह से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिलता है। इसकी वजह से उन्हें पहले ही इस बात की सूचना मिल जानी चाहिए। बता दें, मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। जोहिला डैम खतरे के निशान पर है, जिसकी वजह से डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग डैम की सैर करने भी पहुंच रहे है कलेक्टर बुद्धेश कुमार ने शनिवार को जोहिला डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से डैम से पानी छोड़ने के पहले जानकारी देने की बात कही।