उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन बच्चों को बचा लिया गया बच्चे ब्लाक के मंगतन खेड़ा मजरे बांसी रिहायक गांव के पास तालाब में नहा रहे थे। सभी मृतक बच्चों की उम्र सात से 12 साल तक बताई जा रही है। घटना शनिवार दोपहर की है। मामले की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया और परिवार में रोना पिटना मच गया। यह बच्चे दो परिवारों के है। पानी में डूबे मृतक बच्चे, रितु उम्र करीब आठ वर्ष पुत्री जीतू, सोनम उम्र करीब 10 वर्ष पुत्री सोनू, अमित उम्र करीब आठ वर्ष पुत्र सोनू, वैशाली उम्र 12 वर्ष पुत्री विक्रम, रुपाली 9 वर्ष पुत्री विक्रम पानी में डूबने के बाद बचाए गए बच्चे– सोनिका उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री दीपू, संधिका उम्र लगभग आठ वर्ष पुत्री मान सिंह, विशेष उम्र लगभग चार वर्ष पुत्र दिनेश।पुलिस मामले की जांच कर रही हे