इटावा सैफई मे पहली बार नेताजी के बिना होली मनाई जाएगी उनके निधन के बाद ये पहली होली हे सपा संरक्षक रहे स्व मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव में फूलों की होली खेली जाती है। 2022 में नुमाइश मैदान में होली मिलन समारोह में नेता जी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली थी।अबकि उनकी यादों के साथ अबीर, गुलाल से होली खेली जाएगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, विधायक और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित पूरा कुनबा सैफई में मौजूद रहेगा।होली में मुलायम सिंह राजनीति की शुरुआत से आते रहे थे। वह पूरे गांव में घूमते थे। घर-घर जाकर लोगों से मिलते थे। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते थे। उन्हें फाग सुनने का बहुत शौक था। जब गांव के लोग कहने लगते थे, नेताजी कुछ सुनाओ, तो वह भी फाग गाने लगते थे। अमर सिंह यादव (80) ने बताया कि नेताजी जब छात्र थे, तब भी उन्हें होली खेलने का बहुत शौक था।इटावा पहली होली उनके बिना होगी। पूरा परिवार तो होगा पर नेताजी नहीं होगे उनकी कमी पूरे सैफई को खलेगी