दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पक्ष पर फ्लाइंग किस की थी। जिसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। उनके इसी विवाद पर स्वाति मालीवाल ने बृजभूषण सिंह को घेर लिया।डीसीडब्ल्यू चीफ स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि हवा में फेंकी हुई एक कथित फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई है। दूसरी रॉ में पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर छाती पर हाथ रखा था, कमर पर हाथ रखा और यौन शोषण किया। उस आदमी के ऊपर गुस्सा क्यों नहीं आता है।हवा में फेंकी हुई एक कथित flying kiss से इतनी आग लग गई। 2 row पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाके छाती पे हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पे ग़ुस्सा क्यों नहीं आता? जानकारी के लिए बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में अपने भाषण के बाद सांसद राहुल गांधी सदन से बाहर जाने लगे तो बीजेपी सांसद उनसे पूछने लगे कि वह बाहर क्यों जा रहे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी तुरंत मुड़े और सत्ता पक्ष की ओर फ्लाइंग किस कर दी। इसके बाद इसको लेकर काफी विवाद हुआ। महिला सांसदों का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनको देखकर फ्लाइंग किस की थी। भाजपा महिला सांसदों ने स्पीकर से राहुल गांधी की इस हरकत के लिए कार्रवाई की मांग की है।