उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले मे बुधवार की शाम सेना के जवान पीयूष बघेल (25) का शव घर में फंदे से लटका मिला। वर्तमानमें वह पंजाब के बठिंडा में तैनात थे। छुट्टी पर घर आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करेक जानकारी जुटाई। घटना ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित विजय कुंज कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले प्रेमशंकर बघेल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पीयूष एक महीने की छुट्टी पर घर आए था। वह अभी अविवाहित था। वह दोपहर में खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता और भाई पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पीयूष पंखे में बंधी चादर के फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है