(समस्तीपुर), महिला का मायका मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव में है। महिला बिरसिंहपुर गांव निवासी सुशील पासवान के पुत्र सुजीत पासवान की पत्नी मुन्नी देवी है। दो दिन पूर्व मायके से आई थी ससुराल
महिला के पिता कैलाश पासवान के अनुसार, बेटी दो दिन पूर्व मायके से ससुराल लौटी थी। यहां आते ही ससुराल वाले मारपीट पर उतारू हो गए। घर में हाथ-पैर बांधकर रख दिया।
मां की हालत देख छह वर्षीय पुत्री रुचि ने मोबाइल से फोटो खींचकर नाना को भेज दी। बेटी की बुरी स्थिति देख मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद अनहोनी की आशंका को देख मुन्नी से मिलने आए। मगर ससुराल वालों ने बेटी से मिलाना मुनासिब नहीं समझा। तब मुन्नी के पिता ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही 112 की टीम बिरसिंहपुर गांव पहुंची। वहां हाथ-पैर बांधकर रखी गई महिला को मुक्त कराया। साथ ही स्थानीय थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।