दिल्ली के राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी जब तय समय खत्म होने पर भी बैठने के लिए राजी नहीं हुए तो सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोका। उन्होंने कहा कि अगर वह बोलते रहे तो वह चिदंबरम के बोलने के समय में कटौती कर देंगे। सभापति ने कहा कि बोलने के लिए निश्चित समयसीमा है। इसका पालन करना चाहिए। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सभापति से अपील करते हुए कहा कि वह सिंघवी को बोलने दें।आप जितना ज्यादा बोलेंगे, चिदंबरम के बोलने का टाइम उतना कम हो जाएगाकी बात है… हमारा उत्तरदायित्व है कि हम संविधान की आवाज की हिफाजत करें।सिंघवी ने दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान शेरों शायरी से किया तंज दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार पर तंज के लिए शेरो शायरी का इस्तेमाल किया। उन्होंने सत्ता पक्ष से मुखातिब होते हुए शेर पढ़ा- तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहाँ तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था सिंघवी ने दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान शेरों शायरी से किया तंज इस बिल का सबको विरोध करना चाहिए क्योंकि आज दिल्ली का नंबर है, कल आपका नंबर भी आएगा। ये बिल अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है, जो संघवाद का विरोध करता है। मैं प्रस्ताव करता हूं कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन अधिनियम 1991 का और संशोधन करने वाले विधयक पर लोकसभा द्वारा पारित पर विचार किया जाए। राज्यसभा में पेश हुआ दिल्ली अध्यादेश बिल, विपक्ष ने सदन में शुरू की चर्चा लोकसभा से पास होने के बाद आज दिल्ली अध्यादेश विधेयक राज्यसभा में पेश हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पेश किया। विपक्ष की तरफ से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली अध्यादेश बिल का मकसद भय पैदा करना है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सुपर सीएम बनाने की कोशिश की जा रही है। सिंघवी ने कहा कि यह बिल संघाीय ढांचे के खिलाफ है।’न्यूज क्लिक में चीन का पैसा, कांग्रेस देश का विभाजन करना चाहती है’बीजेपी ने आज लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि न्यूज क्लिक वेबसाइट में चीन का पैसा लगा है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि न्यूज क्लिक पर रेड पड़ी थी उसके बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें पता चला है कि न्यूज क्लिक में चीन का पैसा लगा था और ये पैसे कहां-कहां दिए गए थे। उन्होंने कांग्रेस पर चीन के साथ साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि जब चीन में ओलंपिक हुआ तो सोनिया गांधी को बुलाया गया था। 2017 में जब डोकलाम हुआ था तो राहुल गांधी चीन के अधिकारी के साथ बातचीत कर रहे थे।सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पहुंचे। मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के कारण राहुल 137 दिन बाद सदन में आए। हालांकि सदन में हंगामा जारी रहने के कारण वह ज्यादा देर तक सदन में नहीं रह पाए। लोकसभा में आने से पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंच चुके हैं। संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों ने उनका स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज लोकसभा में उनकी सांसदी बहाल हुई है। सांसदी बहाल होते ही राहुल कार्यवाही में शामिल होने संसद भवन पहुंच गए।लोकसभा में फिर हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगितलोकसभा में हंगामा जारी है। सोमवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों की तरफ से फिर शोर-शराबा शुरू हो गया। स्पीकर बिरला ने सदस्यों से शांत रहने की अपील की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के राहुल की सजा पर रोक लगाने के आदेश के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल मॉनसून सत्र में ही सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। जैसे ही यह खबर कांग्रेस नेताओं तक पहुंची वे जोश से भर गए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन तो इतने खुश हुए कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खरगे का मुंह मिठाई से भर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे