उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा आई सानिया अख्तर का मामला अब उलझता जा रहा है। एक तरफ सानिया ने सौरभ के साथ निकाह के सबूत दिखाए हैं तो सौरभ ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कर उसका निकाह कराया गया है। दोनों ने अपना पक्ष नोएडा पुलिस के सामने रखा है। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ की जानकारी और सबूत इकट्ठा कर रही है। बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया ने दावा किया कि यह बच्चा सौरभ का है। सौरभ शादी और बच्चा होने के बाद बांग्लादेश से भारत आ गया। इसके बाद जब पुलिस ने सौरभ से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह नौकरी के लिए बांग्लादेश गया था। वहां जबरन उसका धर्मांतरण कराकर सानिया के साथ निकाह करवाया गया। वहां से मुझे वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा था लेकिन किसी तरह वह वापस आ पाया। उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश की कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे रखी है। सानिया करीब 10 दिन पहले अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। सानिया छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तो उसने महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। पीड़ित महिला सानिया ने आरोप लगाया कि उसका पति सौरभ अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ना चाहती। बांग्लादेश की महिला सानिया अख्तर सोमवार को बच्चे को लेकर नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची। यहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। फिलहाल सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल बांग्लादेश है। इसके बाद भी तफ्तीश की जा रही है। बताया गया कि जल्द ही दोनों को एक साथ बैठाकर काउंसलिंग की जाएगी। देखें वीडियो सानिया ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभ ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था और इसी दौरान 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ निकाह किया, फिर उसे छोड़ कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में चार जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है। महिला ने पुलिस को अपने व बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड पुलिस को दिखाए हैं। प्राथमिक जांच में यह कागजात सही प्रतीत हो रहे हैं। वहीं, सानिया ने पुलिस को कुछ फोटो भी दिए हैं। सानिया और सौरभ के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।


































You have noted very interesting details ! ps decent internet site.
I genuinely enjoy looking at on this web site, it has superb posts. “The living is a species of the dead and not a very attractive one.” by Friedrich Wilhelm Nietzsche.
You should take part in a contest for one of the best blogs on the web. I will recommend this site!
I really appreciate this post. I have been looking all over for this! Thank goodness I found it on Bing. You’ve made my day! Thx again!
Thanks a lot for sharing this with all of us you actually recognise what you’re talking about! Bookmarked. Please also consult with my site =). We could have a link trade arrangement among us!
It’s perfect time to make a few plans for the long run and it is time to be happy. I have read this put up and if I could I desire to suggest you few attention-grabbing things or advice. Maybe you can write subsequent articles relating to this article. I wish to read even more things about it!