राजस्थान के जयपुर मे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी शनिवार सुबह जयपुर पहुंचे। राहुल आज यहां कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें शामिल होने जयपुर आएंगे। मानसरोवर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 60 हजार कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें 52000 बूथ अध्यक्ष, 2200 मंडल अध्यक्ष, 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 40 जिलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी, विभाग, विंग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, एससी, एसटी, ओबीसी और आईटी विभाग पदाधिकारी, जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए कांग्रेस के चुनावी अभियान को और तेज करने जा रही है। साथ ही राहुल और खरगे इस सभा में कांग्रेस नेताओं को नई सियासी लाइन भी दे सकते हैं। राजस्थान प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल को पहनाई सूत की माला। – फोटोराहुल गांधी आज जयुपर में पार्टी के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। वे दोपहर में जयुपर पहुंच सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। वे सुबह करीब आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया।