मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मे अब कैदियो को शिक्षा भी दी जाएगी कैदियो को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी की जा रही हे जेल में कैदियों को सिलाई कढ़ाई, ऑर्गेनिक खेती, कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्दी इन बंदियों को अंग्रेजी भाषा बोलना सिखाया जाएगा, कैदियों के लिए इंडिया विजन फाउंडेशन व कौशल विकास मिशन के तहत बैच चल रहे हैं। इन सभी कैदियों को कंप्यूटर की शिक्षा के साथ ही अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें अन्य कोर्सों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षक ने बताया कि कैदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के तहत एमएस वर्ड, एक्सेल और प्रेजेंटेशन पर काम करना सिखाया जा रहा है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया से भी अवगत कराया जा रहा है। जेल में बंद कैदियों को व्यावसायिक कौशल के प्रशिक्षण से जोड़ा जाए। इससे उन्हें आजीविका और रोजगार के हुनर के माध्यम से भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जेल से निकलने के बाद ये कैदी इस हुनर का उपयोग कर काम धंधा करते हुए मुख्य धारा में लौट पाएंगे। ये शुरुआत मेरठ के ज़िला कारागार से हों रही हे