नोएडा समाचार उत्तर प्रदेश नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बाल कल्याण समिति में रहने वाली किशोरियों के बीच रविवार रात को भूत की अफवाह फैल गई। भूत के भय से किशेारियां इधर उधर भागने लगी और भगदड़ मच गई। इसमें दो किशोरियां घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेक्टर 62 के बी- ब्लॉक में स्थित बाल कल्याण समिति में कई किशोरियां रहती हैं। रविवार रात के समय हॉस्टल में किसी ने शोर मचा दिया कि भूत आ गया है। इस डर से किशोरियां भागने लगी। चीख-पुकार में दो लड़कियां ममता और भूमि इस भगदड़ में घायल हो गईं। होमगार्ड सतीश ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जॉच कर रही हैग