नोएडा। समाचार उत्तर प्रदेश के नोएडा। मे गौतमबुद्ध नगर में लोगों को पहाड़ों सी ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान गिरा तो लोगों ने पहाड़ों के तापमान से भी तुलना शुरू कर दी।मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में दिन के समय अधिकतम तापमान 18.1 रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह से पूरा दिन कंपकंपा देने वाली ठंडक बनी रही। शिमला में भी दिन के समय अधिकतम तापमान 15.2 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह मसूरी में भी 14.2 और कुल्लू में 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान शुक्रवार को दिन के समय अधिकतम रहा। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी यही हाल बना रहेगा।
विभाग की ओर से कोल्ड अलर्ट जारी किया है। रविवार से दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू होगा लेकिन रात के समय इसमें गिरावट बनी रहेगी। अगले एक सप्ताह में रात के समय न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान घना कोहरा भी बना रहेगा। आदृता 99 फीसदी होने की वजह से ओस भी इस दौरान बनी रहेगी। इसका असर खेती-किसानी पर भी होगा।