पटना में आलमगंज थाना इलाके के बिस्कोमान कॉलोनी की है। अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोलियों से भून डाला। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। 4 गोली लगने के कारण उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। घटना आलमगंज थाना इलाके के बिस्कोमान कॉलोनी की है।
जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। पहले से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की पहचान बिस्कोमान कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों करना है कि अर्जुन सिंह इलाके के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन थे। जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था इस मामले में उन्होंने आलम ने थाने में केस भी किया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। वहीं घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। वह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।