उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा में पूर्व फौजी रामसनेही आलू के खेत में काम कर रहे था।
बताया गया है कि उसी समय उसे गोली मार दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का दिल नहीं भरा तो फावड़े से गर्दन पर प्रहार कर गला काट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कि पूर्व फौजी का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। ये विवाद करीब आठ साल पुराना था। इसी को लेकर आरोपियों ने पूर्व फौजी का उस समय हत्या कर दी, जब वो खेत पर अकेला ही काम कर रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है