छतरपुर में करंट लगाकर दो नील गायों का शिकार किया था।छतरपुर में नीलगाय के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक करंट लगाकर दो नीलगायों का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वन्यजीवों की करंट लगाकर
हत्या करते थे, जानकारी मिलने के बाद रेंजर के निर्देशन में विवेचना करते हुए सोमवार को पनौठा निवासी जोगेन्दर अहिरवार, मनोज अहिरवार और रामभरोसे अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है,
वन विभाग की पहाड़गांव बीट के परिक्षेत्र सहायक शिवनारायण द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने करंट लगाकर दो नील गायों का शिकार किया था। घटना की जानकारी मिलते ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया ,
छतरपुर में नीलगाय के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।