कानपुर ओर उसके आस पास के क्षेत्रो मे मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मार्च में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले वर्ष इस महीने का अधिकतम तापमान 31 मार्च को 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। संभावना जताई गई है कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में पहले सप्ताह के बाद से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दिन के बजाए रात का पारा तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, रात के समय बादल रहने के कारण जमीन की ऊर्जा ऊपर नहीं जा पाती। इस महीने पहली तारीख से लेकर अभी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ा है।दो दिनों तक 13 डिग्री से ऊपर उसके बाद तीन दिनों तक 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।ओर अभी तापमान मे तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हे