बिहार के गोपलगंज जिले से एक हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जिले के माझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में स्कूल से घर आ रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर गांव के ही दो मनचलों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सनकी मनचले सात सकेंड के भीतर उसपर दस बार चाकू से वार कर दिया। पीड़िता लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बचाने के लिए उसे कोई आगे नहीं आया। जख्मी हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर है।
रविवार को भी छात्रा जब पढ़ने के लिए प्रतापपुर जा रही थी, तभी उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर पहले तो वह शांत हो गया। इसके बाद छात्रा के घर लौटने वाले रास्ते पर पहले से ही घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी। उस पर सनकी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़िता की दोनों सहेलियां डर से मौके से फरार हो गई। वहीं, पीड़िता वहां जान की भीख मांगती रही,लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।



































