उत्तर प्रदेश के मैनपुरी। गांव ब्रजपुरा में आरोपियों ने एक किसान के घर पर पथराव कर दिया। किसान दंपती को लाठी-डंडा से पीट कर घायल कर दिया। पत्थरबाजी में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के 3 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद सहित 7 लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। काेतवाली क्षेत्र के गांव ब्रजपुरा निवासी किसान रोहित कुमार 13 नवंबर को घर पर था। देर शाम करीब 8 बजे पड़ोस के रहने वाले देवेंद्र, धीरज, शीलू नरेंद्र, बंटू सिंह निवासी नगला छोटे एलाऊ व दो अन्य गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर नामजद लोगों ने घर पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया।
पथराव में घर में खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। रोहित को आरोपियों ने लाठी डंडा से पीटा। बचाने आई पत्नी और पुत्र की भी पिटाई की गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई लेकिन मामले में तीन दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।