उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले मे शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में दो बाइकों पर सवार चार दबंगों ने एक किशोर को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया कांशीराम कॉलोनी निवासी सफीक का 16 वर्षीय पुत्र शादाब सोमवार रात दुकान से गुटका खरीदकर घर वापस लौट रहा था। तभी दो बाइकों में सवार चार दबंगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली शादाब के सीने में लगने से वह अचेत होकर गिर गया। गोलीकांड की घटना से अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई
घटना की जांच कराई जा रही है पुलिस छानबीन कर रही हे