Lucknow पीडब्ल्यूडी सभी छह चौराहों का निरीक्षण कर डिवाइडर की चौड़ाई कम करेगा। सड़क की इंजीनियरिंग में सुधार होगा। अनावश्यक कट बंद किए जाएंगे। चौराहे के बीच आईलैंड व पार्क के घेरे को कम किया जाएगा। चौराहे व आसपास की सड़कों के बीच व मोड़ पर लगे खंभे हटाए जाएंगे। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।चौराहे से 50 मीटर पहले व चौराहे पर शाइन एज लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर रफ्तार को दिखाने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।पाॅलीटेक्निक और अहमामऊ चौराहे की भी कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है।
यातायात पुलिस ने छह प्रमुख चौराहों को होली से पहले जाम से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इनमें अहिमामऊ, अवध, पॉलीटेक्निक, दुबग्गा चौराहा, चारबाग व कमता तिराहा शामिल है दुबग्गा, कमता और चारबाग में सुधार किया जाएगा।अवध और पाॅलीटेक्निक चौराहे पर फोकस रहेगा।