अलीगढ़ समाचार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे पहली सूची में क्यों शामिल नहीं है? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अब अगली सूची एक सप्ताह बाद आएगी। एटा-कासगंज संसदीय सीट पर कल्याण परिवार का दबदबा कायम है। इस सीट से खुद कल्याण सिंह सांसद रह चुके हैं। पिछले दो बार से उनके पुत्र राजवीर सिंह सांसद हैं। लोधी बहुल सीट पर तीसरी बार पार्टी ने फिर राजवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।कल्याण सिंह परिवार के करीबी सांसद डॉ भोला सिंह को बुलंदशहर से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। राजवीर सिंह को टिकट मिलने पर परिवार और समर्थकों ने हर्ष जताया है।
जिस समय टिकट की घोषणा हुई, खुद राजवीर सिंह कासगंज में समर्थकों के बीच मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूं। मुझ पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। उस पर कायम रहते हुए आगे पार्टी की रीति नीतियों पर काम करूंगा और विकास में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें इस बार पूरा करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची में अलीगढ़ का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह परिवार पर भरोसा कायम रखा गया है और उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू को लगातार तीसरी बार एटा से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी का आभार जताया है।