हरियाणा के करनाल के घीड गांव के पास बुधवार रात को पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को डंफर ने कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंबाला के बिंजलपुर निवासी रुलदाराम (58) के रूप में हुई है। वह राइस मिल में काम करता था। रुलदाराम और उसका परिचित फूलसिंह बुधवार रात को सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर आया और दोनों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में दोनों सड़क पर पड़े रहे। आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने दोनों को देखा तब तक रुलदाराम की मौत हो चुकी थी। घायल फूलसिंह सड़क पर तड़प रहा था। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही हे