उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में शुक्रवार दोपहर घर में अचानक पूजा कुशवाहा (32) को सीने में गोली लग गई। महिला को आनन-फानन में पति विश्वनाथ इलाज के लिए हैलेट ले गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।
पति विश्वनाथ और ननंद सोनम का कहना है कि सिंगल बैरल बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। जानकारी के मुताबिक पति विश्वनाथ गांव के पास स्थित एक इंटर कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। हादसे के वक्त सास मुन्नी देवी और देवरानी अदिति भी घर में मौजूद थे। मृतका का छोटा भाई कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि देवर विष्णु दूसरी मंजिल पर सो रहा था। मृतका की शादी 19 अप्रैल 2016 में हुई थी। उसका एक बेटा अनमोल(6) है। हादसे की जानकारी मायके वालों को दे दी गई है। घटनास्थल पर पुलिस को सिंगल बैरेल बंदूक में एलजी कारतूस का खोखा फंसा मिला। वहीं, जिस जगह पूजा को गोली लगी थी। उस जगह का सारा खून भी पानी से धो दिया गया था। पुलिस मामले की हकीकत जानने की कोशिश कर रही हे
Very interesting subject, thank you for putting up.Blog money