उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम की रहने वाली किशोरी का दो युवकों ने वैन से अपहरण दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने बताया कि वह शुक्रवार को दो सहेलियों के साथ इको पार्क जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे नवाब होटल के पास दो लड़के वैन से मिले। नाम अभिषेक और दूसरे का नाम आर्यन है।अभिषेक उसकी दुकान में परचून का सामान खरीदने आता था, जिससे वह उसे जानती थी। उन्होंने पार्क तक छोड़ने की बात बोलकर तीनों को वैन में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कुछ दूर जाकर वैन से दोनों सहेलियों को नीचे उतार दिया और उसे अरमापुर स्टेट के अंदर सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और शाम चार बजे नवाब होटल पर छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचकर घटना परिजनों को बताई तो उसकी मां और चाचा उलाहना देने अभिषेक के घर गए। वहां अभिषेक ने चाचा के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आर्यन की गिरफ्तारी व वैन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ।पुलिस मामले की जांच कर रही हे