उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात मे सिकंदरा। थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम आई बरात में वधू के लिए कम जेवर लाने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घंटों चली बैठक के बाद भी बात नहीं बनी तो वर पक्ष को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
मानपुर गांव के लालाराम ने अपने बेटे कृष्णमुरारी का विवाह बीते दिनों सिकंदरा थानाक्षेत्र के बनवारीपुर गांव के श्याम नारायण की बेटी के साथ तय किया था। रविवार की शाम को कृष्णमुरारी बरात लेकर बनवारीपुर गांव पहुंचा तो लड़की पक्ष ने स्वागत किया।द्वारचार के बाद चढ़ावे की रस्म हुई। इसमें कपड़े और जेवरात देखने के बाद वधू पक्ष ने आभूषण कम होने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया।घंटे चली बैठक के बाद निर्णय नहीं निकला तो वर पक्ष बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि बिना दुल्हन के बरात लौटने की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को बुलवाकर जानकारी की जाएगी।पुलिस मामले की जांच कर रही हे