उत्तर प्रदेश के कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और साली पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जान बचाने की गुहार लगाई है। हनुमंत विहार थाने में तहरीर देकर उसने आरोप लगाया है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी के कहने पर केशवनगर में किराए पर घर लेकर रहने लगा। कुछ समय पहले पत्नी की छोटी बहन और उसका पति भी रहने लगा। वापस जाने को कहने पर पत्नी बदजुबानी करती थी। दिनभर वह अपने परिवार के लोगों से बात करती थी और जब उसने मना किया, तो उसे गाली गलौज करती थी। 16 अक्टूबर को टोकने पर मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।