उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी में युवक ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। महिला ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ पति से अलग किराये के मकान में रहती है। इलाके का युवक आदित्य वर्मा उसके घर आता जाता था। 22 अप्रैल को युवक ने उन्हें अपने मकान की दूसरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दे दिया। एक दिन युवक ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद विरोध किया तो शादी का झांसा दिया। इसके बाद से वह उनका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि आदित्य के पिता भी उनसे छेड़खानी करते थे। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उस धमकाने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हे