उत्तर प्रदेश के कन्नौज। मई महीने में गर्मी अब अपने तेवर में आ रही है। पिछले दिनों बदले हुए मौसम के तहत जो तापमान लगातार लुढ़क रहा था, वह अब दो दिनों में 14 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा चुका है। दो दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। वह अब रविवार को छलांग लगाकर 38 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम में भी उछाल आया है।अमूमन मई के महीने में काफी गर्मी पड़ती है। लोग उसके पहले से ही अभ्यस्त होते भी हैं। लेकिन इस बार अप्रैल का आखिरी पखवाड़ा और मई के शुरुआती दिनों में मौसम में बहुत बदलाव रहा। लगातार बदली और बूंदाबांदी के दौरान तापमान लुढ़कता रहा। तीन मई की रात तो हुई झमाझम बारिश से सर्दी का अहसास होने लगा। उसके बाद से मौसम ने फिर से अपना रंग दिखाया। आसमान साफ हुआ। बदली गायब हुई। बूंदाबांदी भी खत्म हो गई। अब पिछले दो दिनों से गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। सुबह होते ही सूरज की चमक लोगों को परेशान करने लगी है। दिन चढ़ते ही आसमान से बरसने वाली आगे से तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग से जुड़े जानकार बता रहे हैं कि बीच में दो दिन के लिए मौसम में हल्की नर्मी की आशंका है। उसके बाद फिर से गर्मी के तेवर बढ़ेंगे। तापमान भी लगातार इजाफा होगा।हसेरन। इलाके के फूलपुर गांव निवासी ममता देवी के पति राम नारायन राठौर की वर्ष 2012 में कैंसर बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। प्राथमिक विद्यालय गहपुरा में रसोइया के पद पर काम कर तथा कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन कर रही हैं। पिछले दिनों ही तेज बरसात हुई। दो दिनों से निकल रही तेज धूप के कारण शुक्रवार की देर सायं कच्चे मकान की छत गिर पड़ी। गृहस्थी का सामान दब गया। जिस समय छत गिरी, उस समय महिला व बच्चे घर के बाहर थे, जिस कारण बड़ा हादसा घटित होने से बच गया।