झारखंड के रांची में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। यह घटना कोकर इलाके की है जब शुक्रवार की रात लड़की एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर वापस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, घर वापस जाते समय उस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने उसे सुनसान स्थान पर रोका और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल थे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही हे