झारखंड के रांची जिले में झारखंड की एक अदालत ने दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामले में शामिल एक आरोपी को पहले ही सजा सुनाया जा चुका है। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को जेल के साथ-साथ अर्थदंड भी सुनाया है। अधिवक्ता ने बताया कि मामला सात साल पुराना है। घटना राज्य के पश्चिमी सिंहभूमि जिले की है। यहां एक गांव के रहने वाले राजेंद्र महतो ने 29 अगस्त 2016 की शाम दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरियां शाम को घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश-1 ने राजेंद्र को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसी के साथ अदालत ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत ने बुधवार को टोकलो थाना क्षेत्र के सैतोपा गांव के निवासी राजेंद्र महतो को दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में सजा सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही हे